कलेक्टर वर्मा के निर्देश पर कृषि विभाग का औचक निरीक्षणः उर्वरक नियमों का उल्लंघन करने पर 3 दुकानें सील - Shivpuri

शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अनियमितताओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गतदिवस विकासखंड पोहरी अंतर्गत बैराड़ में उर्वरक वितरण प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन प्रमुख दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान कान्हा एग्रो एजेंसी बैराड़, कान्हा ट्रेडर्स बैराड़ एवं त्यागी बीज भंडार बैराड़ की दुकानों की गहन जांच की गई। जांच में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, बीज अधिनियम तथा कीटनाशक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। अनियमितताएं उजागर होने पर प्रशासन एवं कृषि विभाग के दल द्वारा तीनों दुकानों को मौके पर ही सील करने की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर वर्मा के निर्देशों के परिपालन में की गई इस न कार्रवाई के दौरान उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.के.दनेलिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगे भी जारी रहेगा सघन जांच अभियान
कृषि विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा खाद की कालाबाजारी व अनियमितताओं को रोकने के लिए आगे भी सघन निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म