शिवपुरी। कोलारस तहसील के ग्राम उनाई में 24 सितंबर को अनंत चौदस पर बाबा का वार्षिक मेला लगेगा। ग्रामीणों के अनुसार यहां दांगी ठाकुर बाबा के स्थान पर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मेले में श्रद्धालु नारियल-प्रसाद चढ़ाकर परिक्रमा करते हैं।
मेले में करीब 30 से 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
अनंत चौदस पर उनाई में लगेगा बाबा का मेला
कोलारस तहसील क्षेत्र से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम उनाई में अनंत चौदस के अवसर पर 24 सितंबर को बाबा का प्रसिद्ध मेला आयोजित होगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
ग्रामीणों के अनुसार, उनाई गांव में दांगी ठाकुर बाबा का स्थान है। स्थानीय मान्यता है कि टाइफाइड जैसे बुखार से पीड़ित व्यक्ति बाबा के नाम की भभूति लगाने और बाबा की पूजा-अर्चना करने से स्वस्थ हो जाता है। मेले के दौरान श्रद्धालु बाबा को नारियल का प्रसाद चढ़ाकर परिक्रमा करते हैं।
अनंत चौदस पर वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले इस मेले में सुबह से रात तक करीब 30 से 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
Tags
Kolaras