शिवपुरी - शिवपुरी जिले में मदिरा की फुटकर दुकानों पर निर्धारित दरों का उल्लंघन कर मदिरा बेचने वाले लायसेंसियों के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज कर संबंधित मदिरा लायसेंसियों पर 4 लाख 85 हजार रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।
कलेक्टर वर्मा के निर्देश हुई कार्यवाही
जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिले की मदिरा दुकानों में अनियमितताओं को लेकर गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है जांच के दौरान दुकानों पर अधिकतम विक्रय मूल्य (एम.आर.पी.) से अधिक दर पर मदिरा का विक्रय किया जाना पाया गया नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने एम.आर.पी. से अधिक मूल्य पर मदिरा बेचने के 05 प्रकरण तथा एम.एस.पी. से कम मूल्य पर बेचने के 02 प्रकरण दर्ज कर यह आर्थिक दंड लगाया है।
कार्रवाई के संबंध में आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दरों से भिन्न दर पर मदिरा बेचने की शिकायत या अनियमितता पाए जाने पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Tags
Shivpuri