मिट्टी से गढ़ी आस्था, कला और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बनीं कन्या विद्यालय की छात्राएं, एक सैकड़ा छात्राओं को किया सम्मानित - Badarwas


मिट्टी के गणेश बनाओ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, सहभागिता करने वाली एक सैकड़ा छात्राओं को किया सम्मानित
 
बदरवास - पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता से गणेश उत्सव को जोड़ते हुए शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल बदरवास में आयोजित मिट्टी के गणेश बनाओ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और प्रेरणा से भरे माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने श्रद्धा,आस्था और प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए अपने हाथों से मिट्टी को आकार देकर भगवान गणेश की आकर्षक एवं कलात्मक प्रतिमाएं तैयार की थीं। करीब एक सैकड़ा मिट्टी की प्रतिमाओं में से उत्कृष्ट मूर्तियों का चयन कर कक्षावार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और सहभागिता करने वाली समस्त छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि छात्राओं द्वारा अपने हाथों से मिट्टी के गणेश बनाना केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि परंपरा, प्रतिभा और पर्यावरण चेतना का सुंदर संगम है। मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं हमारी संस्कृति से जुड़ी हैं और विसर्जन के बाद प्रकृति में सहज रूप से समाहित हो जाती हैं। छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया है कि आस्था ऐसी हो, जो प्रकृति के प्रति भी संवेदनशील बनाए। प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने छात्राओं को अपनी कला दिखाने के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर दिया है। 

छात्राओं ने अपने हाथों से गणेशजी की मूर्ति रचना से धैर्य, एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। शिक्षक चंद्रभान श्रीवास्तव और ममता श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राओं ने यह साबित किया है कि संसाधन सीमित हों तो भी कल्पनाशक्ति और मेहनत के बल पर शानदार सृजन किया जा सकता है। उत्कृष्ट प्रतिमाओं का चयन करना निर्णायकों के लिए भी कठिन कार्य रहा। कपिल परिहार ने कहा कि विद्यालय में आयोजित होने वाली ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सीखना और अपनी कल्पना को साकार करना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इन छात्राओं को गणेशजी की मूर्ति बनाने में मिला प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान 

मिट्टी के गणेश बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा 9 में प्रथम मोहिनी कुशवाह,द्वितीय अनुष्का कुशवाह,तृतीय मुस्कान जाटव,गोपी कुशवाह, कक्षा 10 में प्रथम राधिका सोनी,द्वितीय भारती धाकड़, तृतीय पूनम धाकड़,उमा यादव, कक्षा 11 में शशि यादव प्रथम,रागिनी ओझा द्वितीय,राजनंदनी जाटव एवं परी कुशवाह तृतीय तथा कक्षा 12 में प्रथम स्थान पर प्रतिभा ओझा, द्वितीय राधा कुशवाह,तृतीय मुस्कान केवट,वंदना जाटव रहीं जिन्हें पुरस्कार,प्रमाण पत्र प्रदान किए।
 
पुरस्कार पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

प्रतियोगिता में कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कार प्राप्त करते समय छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने छात्राओं की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी, कपिल परिहार, बसंती मिंज, विनीता कुशवाह, डॉ ममता यादव, शशि गुप्ता,उदय सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीरसिंह यादव, दलवीर सिंह, निर्मला शर्मा, रोहित चौरसिया, रंजना निरंजन, हितेन्द्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, शालिनी श्रीवास्तव, नावेद अली, बलराम परिहार सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म