लूट के मामले में 3 हजार रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार - Kolaras

कोलारस/शिवपुरी। पुलिस चौकी लुकवासा, थाना कोलारस पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लूट के प्रकरण में फरार चल रहे 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी लवकुश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 16 मार्च 2026 को फरियादी हरेन्द्र सिंह पुत्र पोथीलाल रावत, निवासी पिपरघान, थाना सबलगढ़, जिला मुरैना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह ट्रक क्रमांक MP07HB9092 में सरसों की 292 बोरियां, करीब 250 क्विंटल, भरकर कोलारस मंडी से बामौर, जिला मुरैना जा रहा था।

पडोरा पुल के आगे सफेद रंग की कार में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने ट्रक को रोककर फरियादी के साथ मारपीट की और कट्टा अड़ाकर उससे 12 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने फरियादी का अपहरण कर ट्रक एवं उसमें भरे माल को भी लूट लिया।

घटना पर थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 97/2026, धारा 140(3), 309(4) बीएनएस एवं 11, 13 एम.पी.डी.व्ही.पी.के. एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा स्वयं प्रकरण की मॉनिटरिंग की गई। फरार आरोपियों लवकुश गुर्जर एवं संदीप गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए दोनों पर 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक पुनीत बाजपेयी के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

इसी क्रम में चौकी प्रभारी लुकवासा उनि. बैजनाथ मिश्रा ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सूचना प्राप्त की। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को फरार आरोपी लवकुश पुत्र केशव सिंह गुर्जर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पावटा, थाना पनिहार, जिला ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इनकी रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, थाना प्रभारी कोलारस; उनि. बैजनाथ मिश्रा, चौकी प्रभारी लुकवासा; प्रआर. शंकर भाबर, प्रआर. लालसिंह भील, आरक्षक नेपालसिंह भील, आरक्षक नरेन्द्र शर्मा, आरक्षक वीरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक संतोष गोयल एवं आरक्षक चालक बलराम मोगिया की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म