बड़ी खबर - पत्नी पर हमले की झूठी कहानी रचने वाला पति ही निकला आरोपी - Shivpuri

 
सतनवाड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरियादी पति को किया गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में सामने आया सच, विवाद के बाद पत्नी पर किया था हमला

The Today Times

शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना सतनवाडा पुलिस द्वारा ग्राम ठेह में हत्या के प्रयाश के अपराध क्रमांक 120/2026 में फरियादी पति ही आरोपी निकला जिसे पूछ्ताछ कर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।

दिनांक 19.09.2026 को ग्राम ठेह थाना सतनवाडा के फरियादी घनश्याम पुत्र पूरन बाल्मीक उम्र 65 साल द्वारा थाना पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 18-19-09.26 की रात्रि मे जब वह और उसकी पत्नी लीला बाल्मीकि टपरिया मे सो रहे थे तभी ग्राम मकरारा के राजकुमार बाल्मीकि व उसका पिता कालू बाल्मीकि एवं अन्य दो लोग अपने साथ चाकू लेकर आये थे और उन्होने लीला पर हमला कर घायल कर दिया, जिसपर अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 109(1),296(ए),115(2),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी जी के द्वारा थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. अरविन्द सिंह चौहान को विवेचक नियुक्त कर प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गये ।
इसी क्रम में श्री आर.डी. प्रजापति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं श्री सचिन कुमार धुर्वे सीएसपी शिवपुरी के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान दिनांक 22.09.2026 को साक्षीगणो से पूछताछ के दौरान एक साक्षी द्वारा घटना को होते हुए देखना व अन्य साक्षीगणो द्वारा अपने कथनो मे घटना देखे जाने के कारण डरे होने से फरियादी घनश्याम द्वारा स्वयं ही घटना घटित करने की जानकारी देना लेख कराया।

साक्षीगणो के कथनो के आधार पर फरियादी को थाना पर तलब कर पूछताछ की गई, तो फरियादी द्वारा अपने कथनो एवं पुलिस को दिए मैमोरेण्डम मे शादी के बाद से ही पत्नी से विवाद व घटना दिनांक को खाना नही देने की बात पर गुस्से मे घटना घटित करना स्वीकार किया गया। जिस पर फरियादी घनश्याम को बतौर आरोपी नामजद किया जाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि अरविन्द सिंह चौहान, उनि. रामेन्द्र सिंह चौहान थाना फिजीकल, सउनि रफीक मोहम्मद, प्रआर0 1000 सोनू सिंह , प्रआर0 695 निरंजन सिंह गुर्जर , प्रआर0 356 सोनेराम , प्रआर0 134 सुरेन्द्र , आर0 565 गजराज सिंह बघेल , आर0 1139 विनोद , आर0 598 अर्जुन सिंह जाट थाना सुभाषपुरा की सराहनीय भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म