चार सगे भाइयों के शव कुएं में मिले, ग्राम सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर - Ashok Nagar

अशोकनगर - अशोकनगर जिले के चंदेरी इलाके के विक्रमपुर गांव में सोमवार को कुएं में डूबने से चार सगे भाइयों की मौत हो गई सभी की उम्र 10 साल से कम बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने दी परिजनों को सूचना जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे मृतक चारों बच्चों को पहचान देव (9), त्रिदेव (7), महादेव (6) और प्रियंश (4) पुत्र - पुत्रीगण बलवीर कुशवाहा के होना बताया गया है। 

बलवीर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बच्चों की मां कुछ समय से मायके में रह रही है। चारों भाई अपनी दादी के साथ रहते थे। सोमवार सुबह चारों भाई घर से खेलने के लिए निकले थे। काफी समय बाद घर नहीं लौटे तो दादी ने गांव में तलाश शुरू की। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर कुएं में पड़े बच्चों के शव पर पड़ी। उसने ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही चंदेरी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया।

जहां हादसा हुआ, वहां बच्चों का पुराना घर भी

ग्रामीणों के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ, वहां पास में बच्चों का पुराना घर भी है। बच्चे अक्सर अपनी दादी के साथ वहां जाते थे। आशंका जताई जा रही है कि चारों भाई खेलते हुए खेत की ओर पहुंचे होंगे और कुएं में गिर गए होंगे। पुलिस ने चारों शवों को चंदेरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां शाम को पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। गांव से डेढ़ किमी दूर हुआ हादसा घटनास्थल गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है और कुआं निजी खेत में है। बच्चे कुएं में कैसे गिरे, इसकी जांच की जा रही है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म