चोरी के मामले में बदरवास पुलिस द्वारा चोरी गई ट्राली को जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार - Badarwas



बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही, अपराध क्र. 289/2026 में चोरी गई ट्राली को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा चोरी के अपराधो में तत्काल कार्यवाही कर आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं।


दिनांक 22.08.26 फरियादी रघुराज सिंह धाकड उम्र 49 साल निवासी ग्राम ऐनवारा थाना बदरवास के द्वारा रिपोर्ट की थी, कि मेरे खलियान मे रखी नई ट्राली कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। 


उक्त रिपोर्ट पर से अप. क्र. 289/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया दिनांक 07.09.26 को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सन्देही विकास राजपुत जो ट्राली चोरी में हो सकता है सुमेला पुल के पास खडा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन यादव द्वारा मुखविर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर थाना बदरवास से पुलिस टीम गठित कर सुमेला पुल हाईवे रोड की तरफ रवाना किया गया पुलिया के पास एक ब्यक्ति खडा था जिससे नाम पुछा तो विकास पुत्र यशवन्त राजपूत निवासी बारई थाना बदरवास का होना बताया जिससे पुछताछ की गयी तब उसने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि ग्राम एनवारा के रघुराज सिहं धाकड के ट्राली खलिहान से मैने ही चुराई है। 


आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त एक ट्रेक्टर एवं चोरी की गई ट्राली जप्त किया गया। जप्त माल की कीमत करीबन 7,00,000/- रूपये है आरोपी को गिरफ्तार कर जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


उपरोक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरी. नवीन यादव, उनि. नोवेल खेस प्रआर 933 अनित बुनकर, प्र. आर 319 चन्द्रशेखर मीणा, आर. 88 पुष्पेन्द रावत आर. 656 थान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म