चैंक बाउस मामले में फरार स्थाई वारंटी को बदरवास पुलिस ने किया गिरफ्तार - Badarwas



बदरवास - शिवपुरी जिले की थाना बदरवास पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 3277/25 में एक साल से चैंक बाउस मामले में फरार स्थाई वारंटी पहलवान सिंह केवट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में फरारी स्थाई वारंटियो को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. नवीन यादव द्वारा थाना बदरवास पुलिस की टीम गठित की जाकर चैक बाउंस में फरार स्थाई वारंटी पहलवान सिंह पुत्र श्रीराम सिंह केवट निवासी बामौर थाना बदरवास का लगभग एक साल से फरार चल रहा था जिसे माननीय न्यायाधीश महोदय के प्रकरण क्रमांक 3277/25 में दिनांक 07.09.2026 को गिरफ्तार किया गया माननीय न्यायालय ग्वालियर पेश किया जावेगा।


उक्त आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी निरी. नवीन यादव थाना प्रभारी बदरवास, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, सउनि गोपाल बाबू, आर सदन भिलाला की मुख्य भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म