टीईटी परीक्षा की निरस्ती की मांग को लेकर प्रधानमंत्री तथा 24 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा
शिवपुरी - कर्मचारी स्बास्थ्य बीमा तथा तीन संतान की बाध्यता समाप्ति जैसी मांगों की घोषणा होने के बाद भी आदेश जारी न होने व लम्बे समय से कर्मचारियों की प्रमुख मांगों का ठोस निराकरण न होने से कर्मचारी वर्ग में काफी नाराजगी है जिसकों लेकर मध्य प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आहवान पर शिवपुरी जिले की समस्त तहसीलों में तहसील अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों के माध्यम से मांगों के निराकरण को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं जिला सचिव राज कुमार सरैया ने संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्त रखने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तथा मध्यप्रदेश के समस्त विभागों के कर्मचारियों की 24 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्यचिव को ज्ञापन शिवपुरी जिले की समस्त तहसीलों में सौंपा गया।
शिवुपरी में तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, विवेक गौतम, योगेश मिश्रा, हरभजन कौर, राजेन्द्र पिपलौदा, कौशल श्रीवास्तव, राजकुमार सरैया, रितु श्रीवास्तव, हिम्मत सिंह सोनकर, राजीव पुरोहित, आरडी गुप्ता, हरिओम केवट, राजू शर्मा, विष्णू राठौर, रेखा शाक्यवाल, नीतू सरैया। पोहरी में अध्यक्ष अमरसिंह कुशवाह, भरतसिंह धाकड़, अशोक वर्मा, संजय त्रिवेदी, दीपक राठौर, भंवर सिंह, शिवकुमार श्रीवास्तव, मुकेश वघेल, पुरूषोत्तम मंगोलिया, कुसुम सकवाल, ममता कोली। नरवर में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया, ब्रजेन्द्र सिंह नरवरिया, पातीराम पाल, कल्लूराम झा, हरनारायण ओझा, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, मुलायम सिंह।
कोलारस में अध्यक्ष संजय पाठक, दीपक भार्गव, विक्रम व्यास, चतुर्भज राठौर, विमल शर्मा, अजय भार्गव, संजीव पाराशर, बहादुर लोध, रामजी भार्गव, करैरा में अध्यक्ष महेश कुमार लोधी, धमेन्द्र जैन धीरज यादव, महेन्द्र कुमार यादव, दिलीप कुशवाह, बैराड़ में अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह दिवाकर, दिलीप धाकड़, राजेश सैन पिछोर में अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, मनोज कुमार मिश्रा, मनदीप तिवारी, अनिल कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार कोली, नेपाल सिंह यादव, रन्नौद में अध्यक्ष राकेश सोनी, सन्तोष सैन, मुन्ना जाट,खनियांधाना में अध्यक्ष राजेश देव पाण्डेय, मुकेश कुमार यादव, धर्मेश देव, मोहन सोनी, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रवीण सोनी आदि ने समस्त कर्मचारियों व पदाधिकारियों के सहयोग से मांगों के शीघ्र निराकरण हेतू ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को संयुक्त रूप से सौंपा। ज्ञापन के सफल आयोजन के लिये संघ ने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है।
प्रमुख मांग -
टीईटी परीक्षा की निरस्ति, पुरानी पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, तीन संतान बाध्यता समाप्ति, केन्द्र के समान महगाई भत्ता, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान, आउटसोर्स दैनिक वेतन भोगी संविदा व स्थाई कर्मियों का नियमितीकरण, पंचायत सचिवों का पंचायत विभाग में संविलियन, आरएईओ की वेतन विसंगति दूर, शिक्षकों को शीघ्र पदोन्नति, स्वास्थ्य विभाग में वेतनविसंगति दूर करने व नेत्र सहायकों का पदनाम नेत्र चिकित्सा अधिकारी करने, एएनएम को विना प्रशिक्षण के पदोन्नति, स्वास्थ्य कैडर की पदोन्नति बहाल करने, आयुष विभाग के कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता व समयमान वेतनमान, महिला पर्यवेक्षकों का नियमितीकरण व वेतन विसंगति दूर की जाए, फार्मासिस्ट पदोन्नति सेवा विनियम यथावत लागू किया जाये, वन विभाग में पदोन्नति में वनक्षेत्रपाल को सहायक वन संरक्षक पर पदोन्न्नति, पटवारियों की प्रमुख मांगों का निराकरण, राज्य स्तर पर स्वतंत्र वेतन आयोग का गठन हो, पारिवारिक पेंशन हेतू पूर्ण सेवा अर्हता को 33 वर्ष से 25 वर्ष किय जाये, अनुकम्पा नियुक्ति के नियमों का सरलीकरण, तहसीलों से लेकर मंत्रालय तक समय पर परामर्शदात्री समिति की बैठकें आयोजित की जाए आदि प्रमुख मांगें शामिल है।
