बदरवास - पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस दौरान छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए अपने अपने घरों पर पौधारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया।
छात्राओं को पौधारोपण का महत्व बताते हुए शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने कहा कि पेड़ पौधे जीवन का आधार हैं। वे हमें प्राणवायु देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि पौधा लगाना तभी सार्थक है, जब उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने को कहा।
प्राचार्य चंद्रवीर सिंह सेंगर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण देने में सहायक होंगे। शिक्षक चंद्रभान श्रीवास्तव ने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल पर भी ध्यान देना जरूरी है और पर्यावरण संरक्षण समय की आवश्यकता है।
शिक्षक कपिल परिहार ने कहा कि स्वस्थ भविष्य के लिए हरियाली बढ़ाना जरूरी है। पेड़ पौधे हैं तो ही हमारा जीवन सुरक्षित रह सकता है।
इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज, कपिल परिहार, उदय सिंह, विनीता कुशवाह, डॉ ममता यादव, शशि गुप्ता, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीरसिंह यादव, दलवीर सिंह, निर्मला शर्मा, रोहित चौरसिया, रंजना निरंजन, हितेन्द्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी,शालिनी श्रीवास्तव, नावेद अली, बलराम परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
