17 सितंबर को मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों को देगी बड़ा तोफ़ा - Shivpuri


50 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा स्वामित्व का अधिकार 

शिवपुरी - ग्रामीण आबादी में पट्टे की जमीन पर रह रहे 50 लाख से अधिक परिवारों को स्वामित्व प्रदान कर निःशुल्क रजिस्ट्री देने के लिए 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले अभियान को लेकर आज कलेक्टर्स एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की।

बैठक में इस अभियान को लेकर बनाई गई रणनीति पर चर्चा की तथा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026’ के अंतर्गत गांवों में कैंप लगाकर भूमि स्वामियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाए।

मुख्यमंत्री यादव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश 

इस कार्य में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल कर इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। जिला कलेक्टर स्वयं अभियान का नेतृत्व करें तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारी, जोनल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी नियुक्त कर माइक्रो प्लानिंग के साथ कार्य सुनिश्चित करें।

रजिस्ट्री होने के बाद भू-स्वामियों को बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा मिल सकेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी प्रभावी मजबूती मिलेगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म