कोलारस - मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस में आगामी गणेश उत्सव को लेकर कोलारस पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ, नगर परिषद, विद्युत विभाग के कर्मचारी, गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मी एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
इस दौरान कोलारस में लगातार लगने वाले जाम की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई। टीआई बाजपेई ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही नए बस स्टैंड को चालू करवाया जाएगा। इससे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है।
बैठक में गणेश प्रतिमा स्थापना, विसर्जन जुलूस, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के साथ नगर में साफ सफाई, राधा अष्टमी उत्सव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कोलारस एसडीएम शिवदयाल धाकड़, तहसीलदार प्रदीप भार्गव, तहसीलदार जैन, थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई के साथ मीडिया कर्मी, नगर के गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras