कोलारस - नगर की होनहार छात्रा आयुषी जैन का भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय में असिस्टेंट ग्रेड-1 के पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस गौरवमयी उपलब्धि पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला शिक्षा सहसंयोजक ओ.पी. भार्गव ने आयुषी जैन और उनके माता-पिता (अमित-अपूर्वा जैन, सर्राफ) का माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह (शील्ड) भेंट कर भव्य स्वागत किया।वरिष्ठ भाजपा नेता ओ.पी. भार्गव ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आयुषी बचपन से ही सरल-सहज स्वभाव की धनी रही हैं। धार्मिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि और गरीबों के प्रति सेवा भावना रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे आगे भी जीवन में नित नई सफलताओं को प्राप्त करेंगी।
"उल्लेखनीय है कि आयुषी जैन, प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी देवेंद्र जैन एवं महेंद्र जैन की पौत्री हैं उनकी इस बड़ी सफलता पर समाज सेवियों नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी है स्वागत के दौरान ये रहे उपस्थित रहे।
छात्रा का उत्साहवर्धन करने और बधाई देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ओ.पी. भार्गव, एडवोकेट मोहित भार्गव, अतुल भार्गव, मुस्कान भार्गव, शशांक भार्गव, गौरव भार्गव और कौशिकी भार्गव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras