अधिवक्ता परिषद तहसील इकाई की बैठक हुई आयोजित, राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका पर हुआ विशेष उद्बोधन - Kolaras


कोलारस - ​अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत की तहसील इकाई कोलारस (जिला शिवपुरी) के तत्वावधान में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे अभिभाषक कक्ष न्यायालय कोलारस में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। 

​कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता परिषद जिला इकाई शिवपुरी के जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में अधिवक्ता परिषद के मूल उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता परिषद 'न्यायः मम् धर्मः' (न्याय दिलाना ही मेरा धर्म है) के ध्येय वाक्य को लेकर कार्य करती है तथा समाज में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य अधिवक्ता परिषद का कार्यकर्ता करता है। इसके साथ ही, अधिवक्ताओं के बीच स्टडी सर्किल (Study Circle) के माध्यम से उनके ज्ञानवर्धन का कार्य भी अधिवक्ता परिषद द्वारा निरंतर किया जाता है।


​इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य विषय "राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका" पर जिला इकाई शिवपुरी के महामंत्री, अधिवक्ता विवेक कुमार जैन द्वारा एक अत्यंत प्रेरणादायक और ऐतिहासिक संदर्भों से परिपूर्ण उद्बोधन दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए अलीपुर बम केस (जिसमें देशबंधु चित्तरंजन दास ने क्रांतिकारी अरविंद घोष का ऐतिहासिक बचाव किया था) तथा आई.एन.ए. ट्रायल / लाल किले के मुकदमे (जिसमें भोलाभाई देसाई के नेतृत्व में वकीलों ने आजाद हिंद फौज के वीरों का पक्ष रखा था) के माध्यम से अधिवक्ताओं के ऐतिहासिक और गौरवशाली योगदान को रेखांकित किया उन्होंने स्पष्ट किया कि वकालत केवल एक आजीविका का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा का एक सशक्त माध्यम है।

​कार्यक्रम में कोलारस तहसील इकाई के अध्यक्ष अमित गुप्ता, ऋषभ जैन, सुरेन्द्र सिंह जाट, सचिव रामजी लाल लोधी, महेंद्र दोहरे, जसपाल सिंह कुशवाह, छात्र प्रताप दांगी, उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, संचित जैन, कृष्णकांत नामदेव, लाइबेरियन संदीप यादव, आशुतोष यादव, गोपाल जाटव उपस्थित रहे सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म