कोलारस परगने में राशन वितरण में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त रुख, 11 दुकानों के विक्रेताओं से वसूली के आदेश - Kolaras



शिवपुरी - शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा के नर्देशानुसार
 लगातार खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही दोषित पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है इसी क्रम में शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र में लगातार मिल रही राशन घोटाले की खबरों को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उचित मूल्य की दुकानों पर 80% से कम खाद्यान्न वितरण पाए जाने के बाद संबंधित विक्रेताओं से कुल ₹25,80,225 की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार — 1. गोपाल जाटव — ₹3,69,480,  2. पुनीत शर्मा — ₹3,67,830, 3. भैयालाल यादव — ₹2,75,995, 4. अनिकेत धाकड़ — ₹1,12,080, 5. कुबेर रावत — ₹87,650
ग्राम _माला खेड़ी, 6. राजकुमार सिंह चौहान — ₹6,02,960, 7. सोनू जाटव — ₹1,32,695, 8. सुनील यादव — ₹1,96,285, 9. गोलू लोधी — ₹1,40,085, 10. विजय कुमार कुशवाह — ₹1,85,180, 11. राजकुमार जाटव — ₹1,09,985 कुल वसूली योग्य राशि — ₹25,80,225

आदेश में संबंधित तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि संबंधित प्रबंधक / विक्रेता एवं सहायक विक्रेता से उक्त राशि की वसूली कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म