कोलारस - कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोलारस से भड़ौता होते हुए बिजली मार्ग पर स्थित सिंध नदी पर नवनिर्मित पुल के चलते रेशम माता मंदिर के समीप ठाकुर बाबा के स्थान के लिए आने जाने के लिए रास्ता बंद हो गया था जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें एवं जनप्रतिनिधियो को उक्त रास्ते को खुलवाने के लिए शिकायत की जा रही थी जानकारी लगते ही कोलारस विधायक महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद ठेकेदार को अलग से ठाकुर बाबा के स्थान पर जाने के लिए नवीन सीसी रास्ता बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर कोलारस विधायक महेंद्र यादव के साथ कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार हरीश भार्गव, टामकी सरपंच लक्ष्मण गुर्जर, अमोल सिंह गुर्जर सरपंच, जिलापंचायत सदस्य नवल जाटव, भाजपा नेता ओपी भार्गव, भाजपा नेता जसवंत पाल सहित ग्रामीण लोगों उपस्थित रहे।
Tags
Kolaras