गौ रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित गौ रक्षक एवं समाज सेवियों की मदद से बावडी में गिरे नंदी को निकाला बाहर - Kolaras



कोलारस - जब भी संकट में फंसे किसी बेजुबान जीव की जान बचाई जाती है, तो वह समाज में करुणा और एकजुटता का एक बड़ा उदाहरण बनती है ऐसा ही कार्य आज बुधवार को कोलारस में फूलराज होटल के पीछे एक बावड़ी में गिरे नंदी महाराज का गौ सेवकों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

बता दे कि -

गौ रक्षकों और स्थानीय लोगों का यह दृढ़ संकल्प दिखाता है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो किसी भी कठिन परिस्थिति से पार पाया जा सकता है। बावड़ी जैसी गहरी और खतरनाक जगहों से किसी भारी जीव जैसे नंदी (बैल) को सुरक्षित बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा काम होता है इसके लिए सूझबूझ, सही तकनीक और भारी संबल की जरूरत होती है।


जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही 25 से ज्यादा गौ सेवक मौके पर पहुंच गए राहत कार्य के दौरान कपिल धाकड़ और अंकेश खटीक ने गहरी बावड़ी में उतरकर मुख्य भूमिका निभाई वहीं आरएसएस के सौरव रघुवंशी, आरएसएस के अंकुर गर्ग, बजरंग दल से सुनील रजक और सुमित खटीक, उमेश कुशवाहा, रवि सेन पत्रकार, संजीव मेट सहित अन्य सहयोगियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म