कोलारस - मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम लेवा में स्थित प्राचीन हीरामन बाबा मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को भव्य मेले का आयोजन होगा। मेले को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस मेले की अपनी एक विशेष धार्मिक मान्यता है।स्थानीय लोगों के अनुसार, साल में केवल एक दिन लगने वाले इस मेले में पीलिया जैसी बीमारी से राहत की कामना लेकर दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु हीरामन बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना करते हैं।
ग्राम लेवा में आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
Tags
Kolaras