त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न, प्रेक्षक व एसडीएम ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा - Shivpuri

शिवपुरी - त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत पोहरी जनपद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 के जनपद सदस्य तथा ग्राम पंचायत नरैयाखेड़ी में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान अपराह्न 3 बजे तक चला।

उप निर्वाचन में जनपद सदस्य पद के लिए 56.6 प्रतिशत तथा सरपंच पद के लिए 83.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मतदान के दौरान एसडीएम जे.पी. गुप्ता, तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश, तहसीलदार कल्पना शर्मा, परियोजना अधिकारी नीरज सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों ने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन प्रेक्षक के साथ मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया।

अनुविभागीय अधिकारी गुप्ता ने प्रेक्षक राजा सिंह परिहार के साथ बूड़दा और सेमरखेड़ी के मतदान केंद्रों का जायजा लिया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ईव्हीएम संचालन तथा मतदाताओं की सुविधाओं की समीक्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने पोहरी क्षेत्र के लिए पहले ही जोनल अधिकारी नियुक्त कर दिए थे साथ ही मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म