मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत विशाल जनसंवाद शिविर आयोजित, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात - Shivpuri



शिवपुरी - शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' संचालित किया जा रहा है यह अभियान 07 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है जो  08 जनवरी 2027 तक चलाया जा रहा है इसके तहत मगरौनी में एक भव्य जनसंवाद शिविर का सफल आयोजन किया गया।




करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना रहा इसके साथ ही जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं को जानना और निराकरण करना है।

शिविर के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने एक-एक कर आमजन की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया वहीं शेष समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवेदन सौंपते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अधिकारियों को त्वरित समस्या समाधान के निर्देश

विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की रूपरेखा और इसके जन कल्याणकारी उद्देश्यों के बारे में उपस्थित नागरिकों को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुंचाना है इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले आम नागरिकों के आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ शीघ्र  सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने किया आंगनवाड़ी केंद्र और छात्रावास का निरीक्षण

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा मगरौनी स्थित शासकीय सीनियर बालक छात्रावास मगरौनी का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उपलब्ध सीटों का ब्यौरा लिया तथा बच्चों की उपस्थिति पंजी देखी इसके बाद उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर खाद्यान्न की गुणवत्ता परखी और छात्रावास में रह रहे बच्चों से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।


इसी क्रम में कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र (बाल शिक्षा केन्द्र निजामपुर, मगरौनी) का भी गहन निरीक्षण किया उन्होंने केंद्र की निरीक्षण पंजी, पंजीयन पंजी व स्टाफ रजिस्टर की जांच की और बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता को परखा कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की एनआरसी से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आंगनबाड़ी परिसर में बेहतर बागवानी एवं साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।


पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिली योजनाओं की सौगात

शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए खाद्यान्न सुरक्षा के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची का वितरण किया गया आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में संबल योजना के तहत दुर्घटना सहायता राशि स्वीकृत की गई, तथा क्रेडिट कार्ड सौंपे गए रोजगार व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पी.एम. स्ट्रीट वेंडर योजना, पी.एम. स्वनिधि योजना एवं आवास योजना का लाभ प्रदान किया गया स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नि:शुल्क इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। वहीं बालिका प्रोत्साहन हेतु लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


नगर परिषद में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत वृहद पौधारोपण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर परिषद मगरौनी में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ विजय राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजय राज, नगर परिषद अध्यक्ष भवानी शंकर, नगर परिषद उपाध्यक्ष जंडेल सिंह गुर्जर, एसडीएम करैरा अनुपम शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म