शिवपुरी। विद्युत लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते 27 अक्टूबर को 33 केवी लुकवासा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके कारण संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को करीब छह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
आज इन क्षेत्रों में 6 घंटे बंद रहेगी बिजली
जानकारी के अनुसार 33 केवी लुकवासा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फीडर से विद्युत प्रवाह बंद रखा जाएगा।
इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही इन उपकेंद्रों से जुड़े एचटी उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे।
मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार इस आदेश के पालन में फेर बदल भी किया जा सकता है।
Tags
Kolaras