बाणगंगा उपकेंद्र के 9 फीडरों पर होगा रखरखाव कार्य, दोबत्ती, माधव चौक, फिजिकल रोड सहित कई कॉलोनियां रहेंगी प्रभावित
शिवपुरी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर अंतर्गत विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 1 नवंबर 2026 को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार 33/11 केवी बाणगंगा उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी फिजिकल रोड, आरके पुरम, सोनचिरैया, सिटी, चीलोद, टीवी टावर, सैलिंग क्लब, दोबत्ती एवं विष्णु मंदिर फीडरों पर रखरखाव कार्य किया जाएगा।
ये इलाके रहेंगे प्रभावित
बिजली कटौती से विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजिकल रोड, छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेंद्र नगर, मोहनी सागर कॉलोनी, आरके पुरम, नूरानी मस्जिद, झींगुरा, करौंदी कॉलोनी, द्वारिकापुरी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नमनगर, नवग्रह मंदिर, फक्कड़ कॉलोनी, गुलाबशाह दरगाह, दोबत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठंडी सड़क और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसके अलावा चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, टीवी टावर रोड, पटेल नगर, विवेकानंद पुरम, वन विद्यालय परिसर, सैलिंग क्लब, भदैया कुंड, विष्णु मंदिर और सर्वोदय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
कंपनी द्वारा विद्युत लाइनों का रखरखाव कार्य सुरक्षा की दृष्टि से किया जाएगा। निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
Tags
Shivpuri