रिपोर्ट शिवम पाण्डेय पिछोर/ शिवपुरी:- भारतीय जनता पार्टी ने पिछोर विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता और ग्राम खिरकिट निवासी राजेश लोधी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही पूरे पिछोर विधानसभा में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम खिरकिट सहित आसपास के गांवों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा कराया।
शुरू से सक्रिय, जमीनी पकड़ मजबूत
राजेश लोधी शुरू से ही पिछोर विधानसभा में सक्रिय रहे हैं। गांव-गांव जाकर पार्टी के काम को मजबूती दी है। लोधी समाज में उनकी मजबूत जमीनी पकड़ मानी जाती है। किसान, युवा और ग्रामीणों के बीच उनकी अच्छी पहचान है। हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहने के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।
शीर्ष नेतृत्व के करीबी
राजेश लोधी को भाजपा जिला अध्यक्ष *जसवंत जाटव* और पिछोर विधायक *प्रीतम लोधी* का करीबी माना जाता है। साथ ही वे *भैयासाहब लोधी* के भी खास माने जाते हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनकी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश लोधी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। किसान मोर्चा को गांव-गांव तक मजबूत करूंगा और किसानों की समस्याओं को पार्टी और सरकार तक पहुंचाऊंगा।
पूरी पिछोर विधानसभा की ओर से राजेश लोधी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके जिला उपाध्यक्ष बनने से पिछोर में संगठन और मजबूत होगा।
Tags
Shivpuri