इंदौर से बदरवास जा रहा था 30 लाख रुपए के आतिशबाजी से भरा ट्रक, म्याना पुलिस ने किया जब्त - Guna

करीब 30 लाख रुपये की आतिशबाजी बरामद, कारोबारी और ट्रक चालक पर मामला दर्ज

गुना। जिले की म्याना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 लाख रुपये की आतिशबाजी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। मामले में बदरवास के कारोबारी नवाब खां और ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

म्याना थाना प्रभारी ब्रजमोहन सिंह भदौरिया के अनुसार, आतिशबाजी से भरा ट्रक इंदौर से बदरवास की ओर जा रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी पाई। दस्तावेजों और लाइसेंस की जांच करने पर कथित अनियमितता सामने आई।

बताया जा रहा है कि आतिशबाजी से संबंधित लाइसेंस वर्ष 2025 के बाद रिन्यू नहीं कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने आतिशबाजी सहित ट्रक को जब्त कर लिया और संबंधित कारोबारी तथा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म