सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के चलते परियोजना अधिकारी निलंबित - Shivpuri

468 शिकायतें 100 दिन से अधिक पुरानी, बार-बार निर्देश के बावजूद नहीं हुआ निराकरण

शिवपुरी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना महिला एवं बाल विकास परियोजना पिछोर के परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी को भारी पड़ गया। शिकायतों के निराकरण में लगातार लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी के मामले में संभागायुक्त ग्वालियर मनोज खत्री ने अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के प्रस्ताव के आधार पर की गई है।

683 शिकायतें मिलीं लंबित

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना पिछोर से संबंधित 683 शिकायतें लंबित पाई गईं। इनमें 468 शिकायतें 100 दिवस से अधिक समय से लंबित थीं।

मामले में इससे पहले भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा समीक्षा की गई थी, जिसमें शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति सामने आई थी। इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा परियोजना अधिकारी को शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए थे।

निर्देशों के बावजूद नहीं हुआ सुधार

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित रुचि नहीं ली गई। शिकायतों के लगातार लंबित रहने को शासकीय कार्यों में लापरवाही के रूप में लिया गया।

निलंबन अवधि में ग्वालियर रहेगा मुख्यालय

संभागायुक्त ग्वालियर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्वालियर संभाग, ग्वालियर निर्धारित किया गया है।

सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही के चलते परियोजना अधिकारी तिवारी निलंबित

शासकीय कार्यों में लापरवाही और सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण न करने पर संभागायुक्त ग्वालियर मनोज खत्री द्वारा अनुशासनिक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के प्रस्ताव के आधार पर महिला एवं बाल विकास परियोजना पिछोर के परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर वर्मा द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना पिछोर की 683 शिकायतें लंबित पाई गईं, जिनमें से 468 शिकायतें 100 दिवस से अधिक समय की लंबित थीं। इसके अलावा पूर्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी द्वारा भी की गई समीक्षा में शिकायतें लंबित पाई गई थीं, जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए थे। लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किए जाने के बावजूद परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी द्वारा शिकायतों के निराकरण में कोई रुचि नहीं ली गई। 

संभागायुक्त ग्वालियर द्वारा परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान अरविंद तिवारी का मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्वालियर संभाग ग्वालियर निर्धारित किया गया है।


The Today Times | शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म