शिवपुरी के कई इलाकों में बुधवार को बिजली रहेगी बंद - Shivpuri

33 केवी रौनाखेड़ी और जसराजपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

शिवपुरी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के शिवपुरी ग्रामीण उपसंभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, निर्धारित अवधि में 33 केवी रौनाखेड़ी फीडर तथा 33 केवी जसराजपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रखरखाव कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

33/11 केवी उपकेंद्र रौनाखेड़ी से जुड़े समस्त क्षेत्र विद्युत प्रदाय बंद रहने से प्रभावित होंगे। इसके अलावा 33/11 केवी उपकेंद्र जसराजपुर, सिरसौद एवं ठर्रा से जुड़े सभी क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इसके साथ ही संबंधित फीडरों से जुड़े एचटी उपभोक्ताओं पर भी विद्युत कटौती का असर रहेगा।

विद्युत कंपनी ने संबंधित उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में आवश्यक व्यवस्थाएं करने की अपील की है, ताकि रखरखाव कार्य के दौरान उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

The Today Times | शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म