कन्या विद्यालय बदरवास में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्राओं ने सरदार पटेल को किया याद - Badarwas

560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखने वाले लौहपुरुष के जीवन से छात्राओं को कराया परिचित

बदरवास। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बदरवास के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद शिक्षिका शशि गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षक गोविन्द अवस्थी ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के बाद देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड और मजबूत भारत की नींव रखी। उनके दृढ़ संकल्प, निर्भीकता, फौलादी इरादों और राष्ट्रभक्ति ने उन्हें लौहपुरुष के रूप में पहचान दिलाई। उनके विचार आज भी प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायी हैं।

शिक्षक कपिल परिहार ने कहा कि सरदार पटेल के त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन महान राष्ट्रभक्तों के त्याग और योगदान को नई पीढ़ी के मन-मस्तिष्क में जीवंत बनाए रखते हैं।

शिक्षक हरवीर यादव ने भी सरदार पटेल द्वारा देशी रियासतों के एकीकरण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी, बसंती मिंज, कपिल परिहार, उदय सिंह, विनीता कुशवाह, डॉ. ममता यादव, शशि गुप्ता, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीरसिंह यादव, दलवीर सिंह, निर्मला शर्मा, रोहित चौरसिया, रंजना निरंजन, हितेन्द्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, शालिनी श्रीवास्तव, नावेद अली सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म