बदरवास तहसीलदार के नेतृत्व में दादूखेड़ी में वर्षों पुराना जमीन विवाद सुलझा, तीन किसानों को 9 बीघा जमीन पर फसल सहित दिलाया कब्जा - Badarwas

दादूखेड़ी में जमीन विवाद पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन किसानों को 9 बीघा जमीन पर दिलाया कब्जा

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची मौके पर, फसल सहित मिला कब्जा

बदरवास । शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के बदरवास तहसील के ग्राम दादूखेड़ी में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और विवाद का समाधान कराया।

तहसीलदार सचिन भार्गव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने किसान हरवीर जाटव, रामचरण जाटव और ब्रजभान जाटव को उनकी करीब 9 बीघा जमीन पर फसल सहित कब्जा दिलाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा।

प्रशासन की मौजूदगी में जमीन संबंधी विवाद का निराकरण कर किसानों को कब्जा सौंपा गया। लंबे समय से चले आ रहे विवाद का मौके पर समाधान होने से मामला शांत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म