कोलारस। वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोलारस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियां बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसपी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, एएसपी आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
घर के बाहर खड़े वाहनों से चोरी हुई थीं बैटरियां
कोलारस थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी के अनुसार, फरियादी राजेश अग्रवाल पुत्र शिवकुमार अग्रवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी मानीपुरा कोलारस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 सितंबर 2026 को उसके घर के बाहर खड़े दो मेटाडोर (एलपीडी) और एक ट्रैक्टर से तीन बैटरियां चोरी हो गईं।
शिकायत के आधार पर थाना कोलारस में अपराध क्रमांक 364/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
संदिग्धों से पूछताछ में खुला चोरी का राज
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान 6 अक्टूबर को पुलिस ने अवधेश पिता राजाराम ओझा, उम्र 20 वर्ष, निवासी जेल कॉलोनी कोलारस तथा विशाल पिता लक्ष्मण ओझा, उम्र 20 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला कोलारस को पकड़कर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 26 सितंबर को राजेश अग्रवाल के दो मेटाडोर और एक ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीनों चोरी की बैटरियां बरामद कर लीं।
न्यायालय में पेश किए गए आरोपी
बैटरियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, सहायक उपनिरीक्षक अमृतलाल भिलाला, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, आरक्षक दीपक जाट एवं आरक्षक चालक रणवीर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
The Today Times | कोलारस
Tags
Kolaras