रन्नौद में निकला भगवान श्रीजी का भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत, विधायक यादव हुए शामिल, धार्मिक जयकारों से गूंजा नगर - Rannod

रन्नौद। शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के रन्नौद नगर में रविवार को पर्युषण एवं दशलक्षण महापर्व के समापन तथा क्षमावाणी पर्व के अवसर पर जैन समाज द्वारा भगवान श्रीजी का भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में विधायक महेंद्र राम सिंह यादव भी शामिल हुए।

चल समारोह दोपहर में बड़े मंदिर से प्रारंभ हुआ और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान जैन समाज के श्रद्धालु धार्मिक भजनों एवं भगवान श्रीजी के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीजी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चल समारोह में श्रद्धालुओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक वातावरण के बीच भगवान श्रीजी की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां बड़ी संख्या में नगरवासियों ने दर्शन कर धर्मलाभ लिया।

चल समारोह के समापन के बाद जैन समाज के लोगों ने क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं नगरवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म