भैंस चराने गए ग्रामीण का कुएं में मिला शव, रातभर तलाशते रहे परिजन - Badarwas

बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में बुधवार सुबह खेत में बने कुएं से 40 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक मंगलवार सुबह भैंस चराने गया था। शाम को भैंस घर लौट आईं, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे।

मृतक की पहचान चंदौरिया गांव निवासी देशराज यादव (40), पुत्र प्राण सिंह यादव के रूप में हुई है। वह मंगलवार सुबह श्यामपुरा गांव की टगर में भैंस चराने गया था। शाम को भैंसें घर लौट आईं, लेकिन देशराज के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

बुधवार सुबह खेत में बने कुएं में उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म