एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार 2 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार - Shivpuri



करैरा पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर ग्राम आंडर से पकड़ा गया आरोपी

शिवपुरी। जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करैरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी स्थाई वारंटी अरविन्द रावत (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 50/2025 एवं अपराध क्रमांक 71/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी अरविन्द पुत्र नारायण सिंह रावत निवासी ग्राम आंडर, थाना करैरा के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी करैरा विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम को मुखबिर से आरोपी के ग्राम आंडर स्थित निवास पर होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर 12 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, प्रधान आरक्षक डैनी कुमार, प्रधान आरक्षक रामेश्वर पाल, आरक्षक गोविन्द सिंह रावत, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, सोनू श्रीवास्तव एवं हरेन्द्र गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म