आठ साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सीहोर पुलिस ने घर से दबोचा - Shivpuri


प्रकरण क्रमांक 493/2018 में फरार आरोपी राकेश छारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

शिवपुरी। जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीहोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राकेश पुत्र अजब सिंह छारी (46 वर्ष), निवासी ग्राम करनगढ़, थाना सीहोर को गिरफ्तार कर न्यायालय करैरा में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में 12 नवंबर 2026 को थाना सीहोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण क्रमांक 493/2018 में आठ वर्षों से फरार चल रहे वारंटी राकेश छारी को उसके घर ग्राम करनगढ़ से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अभिमन्यु सिंह राजावत, सउनि नारायण सिंह बंजारा, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, देवेंद्र परिहार, हुकुम सिंह, विनोद कुमार, राजकुमार, धर्मेंद्र कुशवाह, साहिल खान तथा प्रधान आरक्षक चालक राजकमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म