बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर: 21 नवंबर को जिलेभर में लगेंगे विद्युत समाधान शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण - Shivpuri

शिवपुरी। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 21 नवंबर को शिवपुरी जिले के विभिन्न विद्युत वितरण केंद्रों पर संपर्क अभियान कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

शिवपुरी संभाग प्रथम एवं शिवपुरी वृत्त के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों में नवीन विद्युत कनेक्शन, बिजली बिल में संशोधन, ई-केवाईसी सहित विद्युत संबंधी अन्य समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर सुविधाजनक और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।

इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

21 नवंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निम्न स्थानों पर संपर्क अभियान कैम्प आयोजित होंगे।

- शिवपुरी शहर पूर्व: वार्ड क्रमांक 29, फिजिकल थाना संजय कॉलोनी के पास।
- शिवपुरी शहर पश्चिम: वार्ड क्रमांक 19, गोविंदपुरा कॉलोनी।
- शिवपुरी ग्रामीण: ग्राम ढकरोला, मंदिर के पास।
- सतनवाड़ा: ग्राम इमलिया, पंचायत भवन।
- बड़ौदी: ग्राम टोंका, पंचायत भवन।
- पोहरी प्रथम: ग्राम सालोदा, पंचायत भवन।
- पोहरी द्वितीय: ग्राम इदुरखी, आंगनवाड़ी के पास।
- बैराड़ प्रथम: ग्राम गाजीगढ़, प्राथमिक विद्यालय के पास।
- बैराड़ द्वितीय: ग्राम बालापुर, प्राथमिक विद्यालय के पास।
- बदरवास: ग्राम बूढ़ाडोंगर, पंचायत भवन के पास।
- खैराघाट: ग्राम जरगवां सानी, विक्रम सिंह के मकान के पास।
- दिनारा: ग्राम डबरादिनारा, पंचायत भवन के पास।
- नरवर: वार्ड क्रमांक 9, मंगल भवन के पास।
- खनियाधाना शहर: ग्राम वनखेड़ा।

विद्युत कंपनी की उपभोक्ताओं से अपील

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 21 नवंबर को अपने निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर नवीन कनेक्शन, बिजली बिल संशोधन, ई-केवाईसी एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण कराएं, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म