कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तहसील बदरवास क्षेत्र के घुरवार घाट पर नदी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति के डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डूबने वाले व्यक्ति की पहचान मुकेश जाटव निवासी बदरवास के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोलारस एसडीएम शिवदयाल धाकड़ एवं बदरवास पुलिस के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में नदी में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
फिलहाल मुकेश जाटव का कोई सुराग नहीं लग पाया है और शव बरामद नहीं हुआ है। रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही है।
Tags
Badarwas