झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, फतेहपुर, मनियर, लुधावली सहित कई क्षेत्र होंगे प्रभावित
शिवपुरी। शहर में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते 22 नवंबर 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पश्चिम क्षेत्र शिवपुरी शहर द्वारा 11 केवी एवं 33 केवी फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा।
विद्युत विभाग के अनुसार, 11 केवी झांसी तिराहा फीडर पर कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विजयपुरम, कृष्णपुरम, महावीर नगर, महल कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, खेड़ापति कॉलोनी, लुहारपुरा एवं वीर सावरकर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
वहीं, 33 केवी होमगार्ड एवं 33 केवी फतेहपुर से संबंधित विभिन्न 11 केवी फीडरों पर सुधार कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक राघवेंद्र नगर, झांसी तिराहा, इमामबाड़ा, जवाहर कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, पुरानी शिवपुरी, गोविंद नगर, दीनदयाल पुरम, तारकेश्वरी कॉलोनी, नीलघर चौराहा, आदर्श नगर, तुलसी नगर, गुरुद्वारा रोड, राजेश्वरी रोड, वर्मा कॉलोनी, लुधावली, श्रीराम कॉलोनी, पोहरी चौराहा, गायत्री कॉलोनी, सिटी सेंटर, हनुमान कॉलोनी एवं अमृत विहार कॉलोनी सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
इसके अलावा मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, फतेहपुर, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गांव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नंबर कोठी के पास तथा फूड पार्क क्षेत्र में भी विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है।
Tags
Shivpuri