शिवपुरी शहर में 5 नवम्बर को बिजली कटौती, दो चरणों में 7 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई - Shivpuri


सुबह 8 से 11 बजे तक डाकबंगला उपकेंद्र और 11 से दोपहर 3 बजे तक बालाजीधाम उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में नहीं मिलेगी बिजली

शिवपुरी। शहर में विद्युत लाइनों और फीडरों के आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते 5 नवम्बर 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बिजली कटौती दो चरणों में की जाएगी।

पहले चरण में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी डाकबंगला उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी खुड़ा, जलमंदिर, हॉस्पिटल, कोर्ट, कमलागंज, न्यू ब्लॉक, नमो नगर और विवेकानंद फीडरों पर विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

इस दौरान शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, गौतम विहार कॉलोनी, कीजरीधाम कॉलोनी, नक्षत्र गार्डन के आसपास का क्षेत्र, शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट, नवाब साहब रोड, लक्ष्मीबाई रोड, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, हम्माल मोहल्ला, कस्टम गेट, कलेक्टर आवासीय बंगला, तहसील क्षेत्र, बाबू क्वार्टर रोड, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नमो नगर, बैंक कॉलोनी, कमलागंज, गांधी पार्क, न्यू ब्लॉक, आर्य समाज रोड, टेकरी, विवेकानंद क्षेत्र, पुराना टोल टैक्स और डी.जे. साहब की कोठी सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह दूसरे चरण में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33/11 केवी बालाजीधाम उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी कत्थामिल, हाउसिंग बोर्ड और एसएएफ फीडरों पर रखरखाव कार्य किया जाएगा।

इसके चलते ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी, कत्थामिल के आसपास का क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, द्वारिकापुरी कॉलोनी, न्यू दर्पण कॉलोनी, न्यू जज कॉलोनी और कठमई क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। रखरखाव कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म