लुकवासा की मनको बाई सेन की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
कोलारस। शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत अटरूनी रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मनको बाई पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल सेन (70), निवासी लुकवासा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Kolaras