शिवपुरी। थाना फिजिकल पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आकाश धाकड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना फिजिकल पुलिस ने 31 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई की।
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी रूपम तोमर के न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण क्रमांक SCNIA/125/2020, धारा 138 एनआई एक्ट में सजा प्राप्त आरोपी आकाश धाकड़ पुत्र ऊदल धाकड़ निवासी करौदी कॉलोनी, हाल निवासी ग्वालियर बायपास, सोनचिरैया होटल के सामने शिवपुरी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक 504 ऊदल सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक 299 अमित कुमार, आरक्षक 721 नरेंद्र राठौर एवं सैनिक 104 मनोज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
Shivpuri