मुख्य बाजार में व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों से भी की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया आत्मीय संवाद
दतिया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का इस बार का दीपावली मिलन समारोह दतिया से लेकर प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है। समारोह की सामने आई तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। आयोजन में करीब हजारो लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि, भीड़ की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दीपावली के अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के मुख्य बाजार पहुंचकर शहर के सम्मानित नागरिकों और व्यापारी बंधुओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से आत्मीय संवाद किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने की मंगलकामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, प्रेम और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी है।
दतिया में दीपावली के अवसर पर हुई इन मुलाकातों और समारोह में लोगों की भागीदारी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं जारी हैं। विशेष रूप से समारोह में उमड़ी भीड़ को लेकर प्रदेश मुख्यालय तक इसकी चर्चा होने की बात कही जा रही है।
Tags
Datia