शिवपुरी - करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा में सोमवार दोपहर गल्ला मंडी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
Tags
Shivpuri