कोलारस में भीषण सड़क हादसा: बाइक और आईसर ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल - Kolaras

टक्कर के बाद 50 मीटर तक घिसटता हुआ पलटा मिनी ट्रक, चालक मौके से फरार

कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गोरा-टीला रोड पर बोलाज मोड़ के पास तेज रफ्तार आईसर मिनी ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया।

जानकारी के अनुसार, गोरा गांव निवासी ब्रजेश बाथम रविवार सुबह बाइक से गोरा-टीला रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान बोलाज मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार आईसर मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म