भैंसोरा के जंगल में पुलिस ने की कार्रवाई, चोरी की भैंस के साथ लोडिंग वाहन MP 07 ZQ 8820 जब्त
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम इन्दरगढ़ से चोरी हुई भैंस को पुलिस ने भैंसोरा के जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी की भैंस को एक लोडिंग वाहन में ले जाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से लोडिंग वाहन क्रमांक MP 07 ZQ 8820 भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम इन्दरगढ़ से भैंस चोरी होने की घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान भैंसोरा के जंगल में एक संदिग्ध लोडिंग वाहन की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली, जहां उसमें चोरी की भैंस लोड मिली। पुलिस ने भैंस को बरामद करते हुए वाहन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में शौकत खान पुत्र इकबाल खान (30 वर्ष) निवासी ग्राम बरा, थाना पुरानी छावनी, जिला ग्वालियर, शाहिद कुरैशी पुत्र सल्लू कुरैशी (18 वर्ष) निवासी छोटा बाजार, बाबा कपूर की दरगाह के पास, थाना किलागेट, ग्वालियर, सुमित पुत्र धर्मेन्द्र रजक (22 वर्ष) निवासी राजेश टेलर वाली गली, सेवानगर, थाना किलागेट, ग्वालियर, शाहिद पुत्र सलीम कुरैशी (20 वर्ष) निवासी कसाई मंडी, ओछा गेट, थाना कोतवाली, जिला झांसी, हाल निवासी बाबा कपूर की दरगाह के पास, किलागेट, ग्वालियर तथा शकील कुरैशी पुत्र असलम (25 वर्ष) निवासी नूरगंज मोहल्ला, सेवानगर, थाना किलागेट, ग्वालियर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की भैंस और वारदात में प्रयुक्त लोडिंग वाहन बरामद कर लिया है।
Tags
Shivpuri