उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। छोटे बेटे महेंद्र ने मां की चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं।
मां को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पहुंचे। इस दौरान उनके बड़े भाई मानवेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
मां के अंतिम दर्शन और विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। सावित्री देवी को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी भी पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
मां का साया उठना जीवन की ऐसी कमी है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
Tags
UP News