कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी की जनता में बढ़ रही लोकप्रियता


जनता की सेवा मे प्राणों की बाजी लगा दूंगा- आलोक
कांग्रेस के दिग्गज नेता आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया) के जनसंपर्क से छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता में उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही हैंl शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं के घर घर जाकर सघन जनसंपर्क कर रहे हैंl स्वागत और सम्मान को महत्व न देते हुए सीधे जनता से मिल रहे हैंl उनके सघन जनसंपर्क से कार्यकर्ताओं एवं जनता में उत्साह देखा जा रहा हैl कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि क्षेत्र का विकास ओर जनता की सेवा करता रहूंगाl प्रदेश का किसान खुशहाल हो और युवाओं को रोजगार मिलेl उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग सहयोग कर कांग्रेस के हाथ मजबूत करेंl क्षेत्र के विकास जनता की सेवा में प्राणों की बाजी लगा दूंगाl कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी के जनसंपर्क से जनता में उत्साह हैl उन्होंने कहा की प्रदेश में किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा हैl कर्ज के कारण मध्य प्रदेश में 5 किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैंl मध्यप्रदेश में अतिरिक्त उत्पादन होने के बावजूद बिजली देश में सबसे महंगी है और यही नहीं 43 लाख घरों में आज भी बिजली नहीं पहुंची हैंl प्रदेश में शिक्षा का हाल भी बदहाल हैl 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे फेल हो रहे हैं 25 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया हैंl 90 प्रतिशत स्कूल में बिजली नहीं हैl ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ सेवाएं बदहाल हैंl प्रदेश में नौकरियों के कमी कारण के कारण युवा पलायन कर रहे हैंl प्रदेश में बुजुर्गों को महज 300 रुपया पेंशन दी जाती है जो अन्य प्रदेशों की तुलना में बहुत कम हैl इस लूट और भ्रष्टाचार की सरकार को उखाड़कर कांग्रेस सरकार बनाना हैl कांग्रेस नेता आलोक चतुर्वेदी ने कहा कि मैं जनता का हूं और जनता का रहूंगाl

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म