कोलारस- गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे के उपरांत मध्यप्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया जिसमें 20 कैबिनेट एवं 8 राज्यमंत्री बनाये गये। उनमें सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में सागर संभाग के अपराजेय योद्घा गोपाल भार्गव जोकि भारतीय जनता पार्टी के ऐसे विधायक है। जिन्हे सागर संभाग के रेहली विधानसभा क्षेत्र के लोगो ने प्रदेश में सरकार किसी की भी रही हो गोपाल भार्गव को चुनाव जिताया है। ऐसे भाजपा के दिग्गज विधायक को मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे पहले मंत्री बनाये जाने के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं मध्यप्रदेश में अम्मा महाराज के बाद भाजपा की राजनिति से जुडे रहकर भाजपा को जिले में मजबूती के साथ खड़ा रखने में प्रमुख भूमिका निभाने वाली भाजपा नेत्री श्री मंत यशोधरा राजे सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर कोलारस विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वारूप रिझारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजेश भार्गव, भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को हुये मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल मंत्रिओं को बधाई देते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा का आभार प्रकट किया।
Tags
कोलारस