शिवपुरी जिले में बुधवार को निकले 23 कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 490
कोलारस-शिवपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों का मिलने का दौर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों का अंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमित तो की संख्या में लगातार वृद्धी होती जा रही है। इस के साथ बुधवार को शिवपुरी जिले में निकले 23 कोरोना पाॅजिटिव इसी के साथ जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शिवपुरी जिले में बुधवार को 23 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में कोरोना की कुल संख्या 487 के पार हो चुकी है। जिले में बुधवार को निकले कोरोना संक्रमितों की जानकारी 1 कोतवाली के पास, 1 सदर बाजार, 3 श्रीराम कालोनी, 1 सईसपुरा, 2 आईटीबीपी शिवपुरी, 1 खनियाधाना, 1 करसेना शिवपुरी, 1 घोषिपुरा, 1 फतेहपुर, 1 तारकेश्वरी कालोनी, 1 कमलागंज, 1 कस्टमगेट, 1 पुलिस लाइन, 2 जिला चिकित्सालय, 2 पुरानी शिवपुरी आदि अन्य तीन और शामिल हैं।
