रन्नौद, खरई मंडल अध्यक्ष बनवाकर विधायक रघुवंशी ने बनाई संगठन में पकड़, कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना चुनौती

रन्नौद, खरई मंडल अध्यक्ष बनवाकर विधायक रघुवंशी ने बनाई संगठन में पकड़, कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना चुनौती 

कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र से विधायक, सांसद, राज्यसभा सदस्य से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे अधिक है। जोकि भाजपा के लिये खुशी की बात हैं। कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी क्षेत्र के विकाश से लेकर लोगो की समस्याओं को हल करने के लिये पूरा पूरा प्रयास कर रहे हैं। साथ ही प्रशासनिक अमले में मजबूत पकड़ करने से लेकर भाजपा संगठन में भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुये है। जिसका उदाहरण गुरूवार को सामने आया। जिसमें विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी समर्थक भाजपा कार्यकर्ता कुवेर धाकड़ को खरई मंडल एवं अवध बोहरे को रन्नौद मंडल अध्यक्ष बनाकर कोलारस विधायक रघुवंशी ने जातिगत आंकड़ों को साधते हुये परगने के पांचों मंडल अध्यक्ष अपने समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं को बनवाने में सफलता प्राप्त की पूर्व में विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी समर्थक शिखर धाकड़ मंडल अध्यक्ष कोलारस, व्रजेन्द्र रघुवंशी मंडल अध्यक्ष लुकवासा, चंद्रपाल सिंह यादव मंडल अध्यक्ष बदरवास बनवाने में विधायक रघुवंशी सफल हो चुके थे। कोलारस परगने के पांचों मंडल अध्यक्षों में चार क्षेत्रों में चारो जातिओं को विधायक रघुवंशी साधने में सफल आवश्य हुये है। किन्तु खरई मंडल से धाकड़ समाज के दो लोगो को खरई एवं कोलारस में एक ही समाज के दो व्यक्ति बनवाकर खरई क्षेत्र में रावत समाज को नजर अंदाज करने से घोषणा के बाद गुरूवार की देर रात्रि रावत समाज की ओर से नाराजगी आवश्य सुनाई दी। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म