गायत्री मंदिर खातोंरा हर बर्ष भांति इस बार भी किया महायज्ञ का आयोजन
बदरवास - बदरवास के ग्राम खातोंरा में गायत्री शक्ति पीठ खतोंरा की चौदवीं बर्षगाँठ एवं शक्तिपीठ के संस्थापक स्व. रामसिंह यादव दादा की तृतीया पुण्यतिथि स्म्रति में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं शक्ति कुंज हरिद्वार की टोली द्रारा संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। जिसमे गुरुवार को 11 सौ कलश की कलश यात्रा निकाली गई जिसमें गायत्री मंदिर खतोरा से पूरे गाँव से होते हुए बापिस मंदिर पर आई। गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजन हर बर्ष आयोजन होता है जिसमे क्षेत्र के हज़ारों श्रद्धालु आते हैं और इसमें महेंद्र सिंह यादव पूर्ब विधायक का पूरा परिबार आयोजन करता है और सभी को हर रोज भंडारा वितरण किया जाता है लोग हर रोज हज़ारों की संख्या में उपस्थित रहते हैं और कथा का आनंद लेके प्रसाद ग्रहण करते हैं। 28 जनवरी को भव्य कलश यात्रा संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का प्रारम्भ साथ ही 29 जनवरी को देवावाहन, गायत्री महायज्ञ एवं सभी संस्कार, 30 जनवरी को विराट दीप यज्ञ के साथ 31 जनवरी को समापन होगा। आयोजन का स्थान खतौरा के गायत्री शक्ति पीठ, गायत्री धाम खतौरा में रखा गया है।